क्या यही प्यार है?
अनजान थे हम एक दूसरे से, हुई मुलाकत हमारी,
मिल गए दिल हमारे, हो गया प्यार,
बंध गए पवित्र बंधन के रिश्ते में ॥
क्या
यही प्यार है?
शुरुवात हुई नए सफर की,
छोटी-छोटी बातों पर करते नोक-झोंक,
कभी रूठ जाना तो कभी घंटों तक मनाते रहना ॥
क्या यही प्यार है?
बनकर
आए तुम मेरी जिंदगी में मेरे हम सफर,
क्या बताऊँ कितने अज़ीज हो तुम,
छू जाती तेरी हर बात दिल को ॥
क्या यही प्यार है?
मेरे ख्वाबों की हक़ीक़त हो तुम,
मेरी मुस्कान की वजह हो
तुम,
तेरा होने का एहसास,कह
जाता बहुत कुछ ॥
क्या यही प्यार है?
इस रिश्ते की नींव है विश्वास और
प्रेम,
जिंदगी
है यह छोटी-सी,
बस
गुजारिश है खुदा से बना रहे साथ हमारा ॥
क्या यही प्यार है?
हाँ,यही तो है प्यार,
यही तो है प्यार ॥

No comments:
Post a Comment